आरएएन पब्लिक स्कूल का इंटरमीडिएट परीक्षाफल शत-प्रतिशत, अभय कक्कड़ ने किया टॉप

आरएएन पब्लिक स्कूल का इंटरमीडिएट परीक्षाफल शत-प्रतिशत, अभय कक्कड़ ने किया टॉप

अभय कक्कड़ ने 98 प्रतिशत अंक लाकर किया विद्यालय टॉप

सीबीएसई 12वीं में आरएएन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

अभय, ज्योति और मॉलश्री ने बढ़ाया विद्यालय का मान

विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से मिली बड़ी सफलता

आरएएन पब्लिक स्कूल का रिजल्ट रहा शानदार, प्रबंधन ने दी शुभकामनाएं

 

रुद्रपुर। सीबीएसई कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में आरएएन पब्लिक स्कूल, बिलासपुर के विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय का परीक्षाफल इस वर्ष भी शत-प्रतिशत रहा।

विद्यालय के छात्र अभय कक्कड़ ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं ज्योति सिंहवाल ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा मॉलश्री शर्मा ने 95.8 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन विंग कमांडर एच.के. राय, निदेशक मोहित राय, प्रबंधक श्रीमती निधि राय एवं प्रधानाचार्या श्रीमती ममता बिष्ट ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही यह परिणाम है।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि आरएएन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement