राधा कृष्ण महानाम यज्ञ सभा के 18वें अखण्ड महानाम संकीर्तन का शुभारम्भ, निकली भव्य कलश यात्रा
रुद्रपुर। राधा कृष्ण महानाम यज्ञ सभा की ओर से नेताजी सुभाष पार्क, रविन्द्रनगर में आयोजित 18वें श्री श्री अखण्ड महानाम संकीर्तन एवं विशाल भंडारा कार्यक्रम का शुक्रवार को विधिवत शुभारम्भ हो गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भव्य कलश यात्रा निकाली।
कलश यात्रा आयोजन स्थल से प्रारम्भ होकर रविन्द्रनगर स्थित किच्छा बाईपास रोड पर लेक पैराडाइज झील तक पहुंची, जहां महिलाओं ने कलश में जल भरकर बैंड-बाजों की धुन पर भजन-कीर्तन और नृत्य करते हुए पुनः आयोजन स्थल तक यात्रा निकाली। आयोजन स्थल पहुंचने पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश स्थापना की गई।
आयोजन समिति के अनुसार शुक्रवार सायं आठ बजे अधिवास कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं 10 मई से प्रातः छह बजे अखण्ड महानाम संकीर्तन तथा दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारे का शुभारम्भ किया जाएगा।
महानाम संकीर्तन में विभिन्न राज्यों से आई कीर्तन मंडलियां भाग ले रही हैं। इनमें जय राधे सम्प्रदाय कोलकाता, ओम शांति सम्प्रदाय दिनेशपुर, जय जगन्नाथ सम्प्रदाय उड़ीसा, राधा रमन सम्प्रदाय दिल्ली, श्यामा सम्प्रदाय जगतपुरा तथा राधारानी सम्प्रदाय की मंडलियां शामिल हैं।
समिति ने बताया कि 11 एवं 12 मई को अखण्ड महानाम संकीर्तन और भंडारा लगातार जारी रहेगा, जबकि 13 मई को कार्यक्रम का समापन तुलसी पूजा के साथ किया जाएगा।
कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, संजीव नंदी, बृजेन मंडल, रमेन विश्वास, तरुण मंडल, राजू कुमार, रवि सरकार सहित आयोजन समिति के हीरा मंडल, विपुल गाईन, चंदन देवनाथ, सुकुमार वैद्य, सरजीत मंडल, अभिताभ मल्लिक, संजय हाल्दार, विवेक महलदार, कार्तिक मंडल, विष्णु, प्रकाश अधिकारी समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। महिलाओं में उर्मिला, मंजू, सरस्वती, मधू, पायल, अंजली, पुष्पा, राधा, गायत्री, संजना, पार्वती और संगीता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता







