डीपीएस रुद्रपुर में सीए इंटर टॉपर तनिष कनोडिया का भव्य स्वागत

Spread the love

डीपीएस रुद्रपुर में सीए इंटरमीडिएट ऑल इंडिया टॉपर का भव्य स्वागत

डीपीएस के पूर्व छात्र ने सीए इंटर में लहराया सफलता का परचम

तनिष की उपलब्धि पर चेयरमैन और वाइस चेयरमैन ने जताई खुशी

डीपीएस में प्रेरणा का माहौल, टॉपर ने छात्रों में भरा आत्मविश्वास

मेहनत, अनुशासन और समय प्रबंधन से मिली सफलता: तनिष

टॉपर से संवाद सत्र में छात्रों ने सीखे सफलता के मंत्र

रुद्रपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में बुधवार को गर्व, उत्साह और प्रेरणा से भरा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के पूर्व छात्र तनिष कनोडिया के आगमन पर पूरे स्कूल में खुशी का माहौल देखने को मिला।
तनिष कनोडिया ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा आयोजित सीए इंटरमीडिएट परीक्षा (जनवरी 2026) में अखिल भारतीय स्तर पर 12वीं रैंक हासिल कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने कुल 468 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत का परिचय दिया।
विद्यालय पहुंचने पर प्रबंधन, प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर आयोजित विशेष सभा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया। सभा को संबोधित करते हुए तनिष ने अपनी सफलता की यात्रा साझा की और बताया कि निरंतर अभ्यास, सही रणनीति, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास सफलता की कुंजी हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उनके विचारों ने छात्रों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उनसे विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने सरल और प्रभावी ढंग से उत्तर दिया। यह संवाद सत्र विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक रहा।
विद्यालय के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर एवं वाइस चेयरमैन हरमन सिंह ग्रोवर ने तनिष की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे मेधावी छात्र संस्थान की पहचान होते हैं और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनते हैं।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने तनिष कनोडिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। यह अवसर विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा और सीख से भरपूर एक यादगार क्षण साबित हुआ।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *