122 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, SOTF और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Spread the love

122 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, SOTF और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
रुद्रपुर/किच्छा। “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” अभियान के तहत कुमाऊँ परिक्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है। एसओटीएफ कुमाऊँ और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने 122.25 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ के निर्देशन में बुधवार को लालपुर क्षेत्र में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान गुरुद्वारे वाली गली के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। पूछताछ में उसने अपना नाम संतोक सिंह (42) निवासी लालपुर, थाना किच्छा, जनपद ऊधमसिंह नगर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 122.25 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना किच्छा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह सितंबर 2025 में भी करीब 152 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार हो चुका है। जेल से छूटने के बाद उसने दोबारा नशा तस्करी का अवैध कारोबार शुरू कर दिया था।
इस कार्रवाई में एसओटीएफ कुमाऊँ टीम के साथ कोतवाली किच्छा पुलिस के उपनिरीक्षक बसंत प्रसाद, हेड कांस्टेबल दीपक सिंह चौहान और कांस्टेबल मदन नाथ शामिल रहे।
पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई गई है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *