एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में पुलभट्टा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15.33 ग्राम स्मैक संग तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

पुलभट्टा पुलिस ने 15.33 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर दबोचा, कीमत करीब 2 लाख रुपये

नशे के खिलाफ अजय गणपति का एक्शन जारी, स्मैक तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ा

अजय गणपति के नेतृत्व में नशा तस्करों पर शिकंजा, लाखों की स्मैक जब्त

नशा मुक्त अभियान में अजय गणपति की टीम का एक और वार, आरोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर। जनपद ऊधमसिंह नगर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में पुलभट्टा थाना पुलिस ने 15.33 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है।
जानकारी के अनुसार, 16 मार्च 2026 को थानाध्यक्ष पुलभट्टा के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से प्लास्टिक के डिब्बे में रखी 15.33 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिव कुमार पुत्र रामजीवन निवासी पुरानी मंडी, रेलवे स्टेशन के पास, थाना किच्छा, जनपद ऊधमसिंह नगर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पुलभट्टा में एफआईआर संख्या 45/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *