*_BCCI ने टीम इंडिया के लिए खोला खजाना, ICC से 5 गुना ज्यादा कैश प्राइस का किया ऐलान_*

Spread the love

*_BCCI ने टीम इंडिया के लिए खोला खजाना, ICC से 5 गुना ज्यादा कैश प्राइस का किया ऐलान_*
नईदिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी शानदार जीत के बाद टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ के कैश प्राइस की घोषणा की है. इस की जानकारी बोर्ड ने अपने एक प्रेस रिलीज में दी है.
भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर प्रतिष्ठित ट्रॉफी उठाकर खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया और टूर्नामेंट के इतिहास में T20 वर्ल्ड कप बरकरार रखने वाली पहली टीम बन गई.
इसके अलावा भारत ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप तीन बार जीतने वाली पहली टीम भी बन गई, जिससे इस फॉर्मेट के इतिहास में सबसे सफल टीमों में उसकी जगह और पक्की हो गई. बोर्ड इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं को एक बार फिर बधाई दी और भविष्य में उनकी सफलता की कामना भी की.

ICC का कैश प्राइज कितना था?
बात दें कि आईसीसी की तरफ से भारत को टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर $3.0 मिलियन (₹27.48 Cr) का कैश प्राइज दिया था. जो पिछले एडिशन 2024 के मुकाबले इस बार टोटल प्राइज पूल में 20% की बढ़ोतरी है, 2024 में टीम इंडिया को $2.45 मिलियन (₹22.30 Cr) मिला था. यह नंबर दिखाता है कि इंडिया को ट्रॉफी जीतने पर पिछली बार के मुकाबले 5 करोड़ रूपये ज्यादा मिलेंगे.
रनरअप टीम न्यूजीलैंड को कितना मिला?
वहीं फाइनल हारने वाली न्यूजीलैंड की टीम को भी $1.6 मिलियन का बड़ा इनाम मिला, जो भारत का लगभग 14.65 करोड़ रुपये बनता है. पिछले एडिशन में, रनर-अप को $1.28 मिलियन (₹11.65 Cr) मिले थे, जिसमें 3 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई.
फाइनल मैच की रिपोर्ट
टॉस हारने के बाद भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाने में सफल रहा. दुबे ने आखिरी 8 गेंद में नाबाद 26 रनों की शानदार पारी खेली. जिसमे 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे. इसके आलावा अभिषेक ने 21 गेंद में 52, संजू 46 गेंद में 89 और किशन ने 25 गेंद में 54 रनों तेजतर्रार पारी खेली. न्यूजीलैंड की तरफ से जेमी निशम सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 4 ओवर में 46 रन देकर 3 विकेट झटके. जबकि कप्तान सेंटनर ने 4 ओवर में 33 रन खर्च करके सबसे किफायती गेंदबाज रहे.
256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 159 रनों पर ऑलआउट हो गई. जिसके साथ उनका पहला टाइटल जीतने का सपना टूट गया और 96 रनों से हार का सामना करना पड़ा. न्यूजीलैंड की तरफ से टिम सिफर्ट ने सबसे ज्यादा 26 गेंद में 52 और मिशेल सेंटनर ने 35 गेंद में 43 रन बनाए. वहीं भारत की तरफ से बुमराह और अक्षर सबसे सफल गेंदबाज रहे. बुमराह ने 4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट झटके जबकि अक्षर ने 3 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लेने में सफल रहे.


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *