मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्टेट पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप–2026 का भव्य समापन

Spread the love

विपरीत परिस्थितियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे पैरा खिलाड़ी: भारत भूषण चुघ

राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयनित खिलाड़ी 6–10 मार्च को तेलंगाना में दिखाएंगे दम

रामपाल सिंह व भारत भूषण चुघ रहे विशिष्ट अतिथि, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

रुद्रपुर। उत्तराखंड स्टेट पैरालंपिक एसोसिएशन एवं डिसेबल्ड स्पोर्टिंग सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित स्टेट पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप एवं चयन ट्रायल–2026 का समापन समारोह भव्य रूप से संपन्न हो गया।

समापन समारोह में बाल संरक्षण आयोग के सदस्य दीपक गुलाटी मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथियों में नगर निगम रुद्रपुर के पूर्व महापौर रामपाल सिंह तथा डिसेबल्ड स्पोर्टिंग सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ शामिल रहे। अतिथियों ने चयनित एवं विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्य अतिथि दीपक गुलाटी ने कहा कि पैरा खिलाड़ी विपरीत परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

चैंपियनशिप के माध्यम से चयनित खिलाड़ी 6 से 10 मार्च तक तेलंगाना में आयोजित राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। विभिन्न वर्गों में चयनित खिलाड़ियों में गर्वित यादव, गौरव पांड्या, शुभेंदु मन्ना, कुंदन सिंह भंडारी, विनोद रावत, गौरव नयाल, शरद जोशी, रोहित कार्की, नवनीत पैन्यूली, अजीत सिंह, शिवांगी पांडे, तरुण सिंह, प्रेमा विश्वास, कमाल हसन, रवि पाल, चिराग बरेठा, हर्षित रजपूत तथा उमा सरकार शामिल हैं।

कार्यक्रम में पैरालंपिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की सचिव अमिता, एनआईएस कोच प्रेम कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, गोविंद परिहार, रघुनाथ विश्वास, संदीप चौधरी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रीति गोस्वामी, नीलिमा राय, सत्य प्रकाश, सूर्य प्रताप सिंह भंडारी, भुवन गुप्ता, शालू पाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि, पदाधिकारी एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

संयोजक हरीश चौधरी ने सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए गए। आयोजन ने प्रदेश में पैरा खेलों को नई दिशा देने का संदेश दिया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *