*_कृषि सेक्टर को मजबूत करने के लिए बढ़ाया बजट: शिवराज सिंह_*

Spread the love

*_कृषि सेक्टर को मजबूत करने के लिए बढ़ाया बजट: शिवराज सिंह_*

नईदिल्ली। यूनियन बजट 2026 पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि कृषि सेक्टर को मजबूत करने के लिए बजट बढ़ाया गया है. उन्होंने आगे कहा कि एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट का बजट बढ़ाकर 1,32,561 करोड़ रुपये कर दिया गया है. इससे एग्रीकल्चर सेक्टर तेजी से मजबूत होगा. उन्होंने कहा कि मनरेगा (MGNREGA) के लिए पहले कुल बजट 86,000 करोड़ रुपये था, लेकिन अब अकेले केंद्र सरकार का हिस्सा विकसित भारत- रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) के लिए गारंटी के लिए 95,600 करोड़ रुपये से अधिक है, जो राज्यों का योगदान जोड़ने पर और भी ज्यादा होकर 1,51,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा हो जाएगा. एग्रीकल्चरल एजुकेशन और रिसर्च पर जोर दिया गया है और ICAR के जरिए एग्रीकल्चरल एजुकेशन और रिसर्च के लिए 9,967 करोड़ रुपये का प्रोविजन किया गया है. शिवराज सिंह ने कहा कि अगर हम रूरल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के बजट को देखें, तो इसमें 21 परसेंट की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है. मुझे खुशी हो रही है कि रूरल डेवलपमेंट के लिए कुल बजट में काफ़ी प्रोविजन किया गया है और अकेले विकसित भारत ग्राम योजना के लिए 55,600 करोड़ रुपये से ज्यादा का एलोकेशन किया गया है.


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *