राजा जगत देव सिंह जी की मूर्ति खंडित करने वालों पर कार्रवाई की मांग

राजा जगत देव सिंह जी की मूर्ति खंडित करने वालों पर कार्रवाई की मांग

 

रुद्रपुर – गदरपुर के डल बाबा मंदिर में स्थापित बुक्सा जनजाति के आराध्य राजा जगत सिंह जी की मूर्ति खंडित करने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आज विधायक अरविंद पांडे के नेतृत्व में बुक्सा जनजाति के दर्जनों लोगों ने एसपी क्राइम निहारिका तोमर को ज्ञापन सौंपा। दिए गए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि 11 महीने पूर्व डल बाबा मंदिर में बुक्सा जनजाति के आराध्य राजा जगत देव सिंह जी की मूर्ति को खंडित कर दिया गया था जिससे समाज के लोगों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में बुक्सा जनजाति के दर्जनों लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement