नैनीताल जिला पंचायत चुनाव: बेला तोलिया और दीपा दरम्वाल ने भरा नामांकन

नैनीताल जिला पंचायत चुनाव: बेला तोलिया और दीपा दरम्वाल ने भरा नामांकन

 

नैनीताल। जिले में पंचायत चुनाव की सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं और शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान दो दिग्गज नेताओं ने अपनी दावेदारी पक्की कर दी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने रामाणी आनसिंह पनियाली सीट से जबकि दीपा दरम्वाल ने देवलचौड़ बंदोबस्ती सीट से नामांकन दाखिल किया।

 

बेला तोलिया, जो पहले भी जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं, एक बार फिर रामणी आनसिंह पनियाली सीट से मैदान में उतरी हैं। वहीं, वर्तमान जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद सिंह दरम्वाल की पत्नी दीपा दरम्वाल ने देवलचौड़ बंदोबस्ती सीट से चुनावी ताल ठोकी है। दोनों ही प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान भारी संख्या में समर्थकों की उपस्थिति देखने को मिली, जिससे चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है।

 

नामांकन के दौरान नैनीताल की विधायक सरिता आर्य, लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद तोलिया और पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद सिंह दरम्वाल भी मौजूद रहे। इन वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी ने साफ संकेत दे दिए हैं कि इन दोनों प्रत्याशियों को पार्टी का पूरा समर्थन प्राप्त है।

 

नामांकन के बाद प्रत्याशियों ने क्षेत्रवासियों से जनसमर्थन की अपील की और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का भरोसा जताया। जनता की भी उत्सुकता चरम पर है, क्योंकि दोनों ही वार्डों से यह चुनाव प्रतिष्ठा का विषय बन गया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा समर्थित इन दोनों चेहरों में से जनता किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement