*मौत के 17 घंटे बाद जीवित मिलीं 65 वर्षीय महिला, परिजन भी रह गए हैरान*

*मौत के 17 घंटे बाद जीवित मिलीं 65 वर्षीय महिला, परिजन भी रह गए हैरान*

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मृत घोषित किए जाने के करीब 17 घंटे बाद 65 वर्षीय एक महिला में अचानक जीवन के संकेत दिखाई दिए। घटना से परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, अंतिम संस्कार की तैयारियों के दौरान महिला ने अचानक अपने दामाद का हाथ पकड़ लिया और कहा, “मैं जिंदा हूं, मुझे कहां ले जा रहे हो?” यह देखकर परिवार के लोग स्तब्ध रह गए। इसके बाद परिजन तत्काल महिला को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।

अस्पताल में महिला का उपचार जारी है। चिकित्सक उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement