टैक्स बार एसोसिएशन के चुनाव 2 मई को, चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति
रुद्रपुर। टैक्स बार एसोसिएशन की आम सभा में आगामी चुनावों को लेकर अहम निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से विनय टंडन, संजय पांडे और मनोज भंडारी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया।
चुनाव अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि एसोसिएशन के चुनाव 2 मई को संपन्न कराए जाएंगे। इसके साथ ही विस्तृत चुनाव कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार नामांकन प्रक्रिया 25 अप्रैल से 29 अप्रैल तक चलेगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। मतदान 2 मई को कराया जाएगा।
चुनाव को लेकर एसोसिएशन के सदस्यों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। विभिन्न पदों के लिए संभावित प्रत्याशी सक्रिय हो गए हैं और अपनी तैयारियों में जुट गए हैं।
नियुक्त चुनाव अधिकारियों पर पूरी चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने की जिम्मेदारी होगी। चुनाव के माध्यम से एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, जो आगामी कार्यकाल में अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेगी।







