मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में शुरू हुआ बजट सत्र
गैरसैंण बजट सत्र में विधायक शिव अरोरा की सक्रिय भागीदारी
राज्य के विकास को नई दिशा देगा बजट : शिव अरोरा
रुद्रपुर। पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में आयोजित बजट सत्र के प्रथम दिवस की विधानसभा कार्यवाही में विधायक शिव अरोरा ने सहभागिता की।
इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि उत्तराखंड का बजट सत्र राज्य के समग्र विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट राज्य के विकास को नई दिशा देने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को मजबूती प्रदान करने वाला सिद्ध होगा।







