भारत भूषण चुघ ने कराया भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन

Spread the love

रुद्रपुर में नौवां सामूहिक विवाह समारोह धूमधाम से संपन्न

सर्व समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में 21 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए विवाह, संयोजक भारत भूषण चुघ ने संभाली कमान

ट्रांजिट कैंप फुटबॉल मैदान में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुए विवाह

पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचीं वधुएं, जयमाला की रस्म बनी आकर्षण का केंद्र

सामूहिक विवाह के उपरांत विशाल भंडारे में सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

हर्षोल्लास के माहौल में संपन्न हुआ भारत भूषण चुघ के नेतृत्व का विवाह समारोह

 

रुद्रपुर। सर्व समाज कल्याण समिति एवं लघु व्यापार मंडल ट्रांजिट कैंप के तत्वावधान में नौवां सामूहिक विवाह समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। गल्ला मंडी से बैंड-बाजों की धुन पर 21 दूल्हे सजे-धजे रथों पर सवार होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए ट्रांजिट कैंप स्थित फुटबॉल मैदान पहुंचे। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर बारात का भव्य स्वागत किया गया।
फुटबॉल मैदान पहुंचने पर वधू पक्ष द्वारा वर पक्ष का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया, जिसके बाद वैवाहिक कार्यक्रम विधिवत रूप से प्रारंभ हुआ। वर पक्ष के मंच पर विराजमान होने के पश्चात 21 वधुएं अपनी सखी-सहेलियों एवं परिजनों के साथ पारंपरिक लाल जोड़े में समारोह स्थल पहुंचीं, जहां विधि-विधान के साथ जयमाला की रस्म संपन्न कराई गई।
कार्यक्रम संयोजक भारत भूषण चुघ ने बताया कि सभी विवाह हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार गायत्री परिवार के आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न कराए गए। मंत्रोच्चारण के मध्य वर-वधुओं ने सात फेरे लेकर जीवन भर साथ निभाने का संकल्प लिया। इस प्रकार 21 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंध गए।
समारोह में दूधिया मंदिर के शिवानंद जी महाराज, मनकामेश्वर मंदिर के स्वामी नारायण चैतन्य, सोमानंद जी महाराज एवं अशोक जी महाराज सहित अनेक संत-महात्माओं ने नवदंपतियों को आशीर्वाद प्रदान किया। इसके अतिरिक्त विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों ने भी समारोह में पहुंचकर वर-वधुओं के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।
संयोजक चुघ ने बताया कि संस्था एवं जनसहयोग से नवविवाहित जोड़ों को उपयोगी गृहस्थी सामग्री भेंट स्वरूप प्रदान कर विदाई दी गई। उपहारों में डबल बेड, ड्रेसिंग टेबल, अलमारी, सिलाई मशीन, पंखा एवं बर्तन सहित अन्य आवश्यक सामान शामिल रहे।
लघु व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने बताया कि सभी 21 जोड़ों का चयन विस्तृत जांच-पड़ताल के बाद निर्धारित मानकों के अनुरूप किया गया। विवाह समारोह के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर मनोज गुप्ता, विकास बंसल, कमलदीप सोनकर, मधु डे, अशोक शाह, गौरव, दीप गुप्ता, पूरन पांडेय, राजीव कुमार, विकास आर्य, प्रवीन जोशी, महेश पांडेय, जगदंबा कौशिक, मोनू ठाकुर, महेश ठाकुर, अनिल चौहान, आनंद दुबे, गणेश पाण्डेय, पप्पू राजपूत, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व मेयर रामपाल, स्वामी सोमानंद महाराज, स्वामी शिवानंद महाराज, स्वामी अशोकनाथ महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक डालचंद जी, सुमित गुप्ता, आयुष गुप्ता, दीप्ति संधू, अनिल गुप्ता, संजय ठुकराल, मुकेश वशिष्ठ, धीरेंद्र मिश्रा एवं अमित नरंग सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *