*नई दिल्ली-देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन (Hydrogen Fuel) से संचालित ट्रेन को संचालन की मंजूरी मिल गई है। भारतीय रेलवे के ग्रीन ट्रांसपोर्ट मिशन के तहत यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।* गाड़ी संख्या 74010/74009 जींद–सोनीपत–जींद DEMU का संचालन प्रतिदिन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, जिसके साथ भारत स्वच्छ और हरित रेल परिवहन की दिशा में एक नया अध्याय स्थापित करेगा।*











