राघवनगर में रामलीला मंच के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया रामलीला का शुभारंभ, बोले—श्रीराम का जीवन सत्य, त्याग और मर्यादा की देता है प्रेरणा
रुद्रपुर। विकासखंड रुद्रपुर के ग्राम राघवनगर में रामलीला मंच के सौंदर्यीकरण कार्य का पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला ने लोकार्पण किया। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख पति जितेंद्र गौतम और ग्राम प्रधान वीरेंद्र यादव के साथ फीता काटकर मंच का उद्घाटन किया। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर रामलीला के प्रथम दिन के मंचन का शुभारंभ किया। गांव में पिछले 60 वर्षों से स्थानीय युवाओं की ओर से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर राजेश शुक्ला ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन चरित्र सत्य, त्याग, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। पिता के वचन की रक्षा के लिए वनवास स्वीकार करना, समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रति सम्मान का भाव रखना और अधर्म के विरुद्ध संघर्ष करना उनके आदर्श व्यक्तित्व को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि रामलीला जैसे आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करने के साथ नई पीढ़ी को संस्कारों एवं आदर्शों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आयोजन समिति और ग्रामवासियों को वर्षों से इस परंपरा को बनाए रखने के लिए बधाई दी।
ब्लॉक प्रमुख पति जितेंद्र गौतम ने कहा कि विकासखंड रुद्रपुर में ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं के अनुरूप बिना भेदभाव विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सड़क, स्वच्छता, पेयजल और सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार के साथ सामुदायिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के विकास पर भी ध्यान दिया जा रहा है। राघवनगर में रामलीला मंच का सौंदर्यीकरण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष उदयभान कुशवाहा ने अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। रामलीला के पहले दिन स्थानीय कलाकारों ने नारद मोह से लेकर भगवान श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया। दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की।
इस दौरान योगेंद्र मणि त्रिपाठी, दुग्ध डेयरी समिति अध्यक्ष संजय कुशवाहा, किसान सेवा सहकारी समिति संचालक नरेंद्र मणि त्रिपाठी, मंदिर कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, पूर्व अध्यक्ष विजय बहादुर, विंध्याचल कुशवाहा, रघुवंश, शिवचरण यादव, नरेंद्र त्रिपाठी, नारायण सिंह, अरविंद कुशवाहा, परमेश्वर राजभर, उमेश कुशवाहा, अखिलेश यादव, विनोद कुमार, विजय कुमार, सुरेश पत्रकार, बिजेंद्र यादव, नीरज खुगगर, धीरज सिंह, अंकित तिवारी, रामपाल यादव, आदित्य यादव, धर्मेंद्र मणि त्रिपाठी और धीरेंद्र मणि त्रिपाठी सहित रामलीला कमेटी के सदस्य, स्थानीय कलाकार एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।