*पुष्पवर्षा से हुआ श्रीराम बारात का भव्य स्वागत, नाचते-गाते जनकपुरी पहुंचे बाराती* *बस स्टैंड वाली ऐतिहासिक रामलीला से निकली श्रीराम बारात, विधायक आवास पर सजी जनकपुरी में विवाहोत्सव की धूम*

*पुष्पवर्षा से हुआ श्रीराम बारात का भव्य स्वागत, नाचते-गाते जनकपुरी पहुंचे बाराती*

 

*बस स्टैंड वाली ऐतिहासिक रामलीला से निकली श्रीराम बारात, विधायक आवास पर सजी जनकपुरी में विवाहोत्सव की धूम*

 

रुद्रपुर। नगर की प्राचीन एवं ऐतिहासिक बस स्टैंड वाली श्रीरामलीला के अंतर्गत प्रभु श्रीराम की भव्य बारात श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ निकाली गई। रामलीला मंच से प्रारंभ हुई बारात नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (पांच मंदिर) पहुंची। यहां से बारात विधायक आवास पर सजी जनकपुरी के लिए रवाना हुई। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बारात का भव्य स्वागत किया। नाचते-गाते बारातियों और जय श्रीराम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

 

श्रीराम बारात में श्रीरामलीला कमेटी और श्रीराम नाटक क्लब के पदाधिकारियों, कलाकारों तथा श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रभु श्रीराम के विवाह प्रसंग को लेकर कलाकारों में खासा उत्साह दिखाई दिया। बारात के नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरने के दौरान लोगों ने जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पुष्पवर्षा और भक्तिमय माहौल ने आयोजन को यादगार बना दिया।

 

कलाकारों ने निभाईं विभिन्न पात्रों की भूमिकाएं

 

श्रीराम बारात में प्रभु श्रीराम की भूमिका मनोज अरोरा, माता सीता की दीपक अग्रवाल, लक्ष्मण की गौरव जग्गा, भरत की जय तनेजा, शत्रुघ्न की आयुष्मान, राजा दशरथ की रोहित खुराना, विश्वामित्र की मोहन लाल मुड्डी, वशिष्ठ की सन्नी पासवान, नारद की सुमित मुंजाल, विष्णु एवं ब्रह्मा की नीतिश धीर तथा भगवान शंकर की भूमिका विशाल अनेजा ने निभाई। वहीं सुमंत की भूमिका वीशू अरोरा ने निभाई। हास्य कलाकारों के रूप में रामकृष्ण कन्नौजिया, रजत अरोरा, गोगी नरूला और गोला ईदरीसी ने अपनी प्रस्तुतियों से आयोजन में रंग जमाया।

 

कमेटी पदाधिकारियों ने संभाली आयोजन की जिम्मेदारी

 

इस अवसर पर श्रीरामलीला कमेटी के संरक्षक एवं विधायक तिलक राज बेहड़, सरपरस्त पवन अग्रवाल, अध्यक्ष मनोज गाबा, महामंत्री सुशील गाबा, कोषाध्यक्ष सीए अमित गंभीर, समन्वयक राजेश छाबड़ा, हरीश जल्होत्रा, हरनाम चौधरी, नरेश शर्मा, देवी शंकर अग्रवाल, विजय अरोरा, हरीश अरोरा, महावीर आजाद, सचिव अमित अरोरा बोबी, विजय विरमानी, डायरेक्टर सुभाष खंडेलवाल और संदीप धीर मौजूद रहे।

 

श्रीराम नाटक क्लब के अध्यक्ष विशाल भुड्डी, महामंत्री गौरव तनेजा, कोषाध्यक्ष सचिन, संरक्षक मोहन लाल भुड्डी, सरपरस्त हरीश सुखीजा, प्रेम खुराना, रामकृष्ण कन्नौजिया, संजीव आनंद, गुरशरण बब्बर शरणी, निर्देशक आशीष ग्रोवर आशू, गौरव राज बेहड़, मनोज मुंजाल, अनिल तनेजा, सचिव राजकुमार कक्कड़ और रमन अरोरा सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

मंच व्यवस्था में मनोज अरोरा, सुभाष तनेजा, पंकज सुखीजा, सचिन आनंद, नरेश छाबड़ा, पुलकित बांबा और सौरभ राज बेहड़ ने सहयोग किया। आयोजन में हजारों की संख्या में दर्शक और श्रद्धालु मौजूद रहे। श्रीराम बारात के भव्य स्वागत और जनकपुरी में उमड़े उत्साह ने नगर की ऐतिहासिक रामलीला की गौरवशाली परंपरा और लोगों की धार्मिक आस्था को जीवंत कर दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement