*57 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार* *दिनेशपुर पुलिस ने स्मैक बेचते हुए दबोचा, पूछताछ में अन्य तस्करों के बारे में मिली अहम जानकारी*

Spread the love

*57 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार*

*दिनेशपुर पुलिस ने स्मैक बेचते हुए दबोचा, पूछताछ में अन्य तस्करों के बारे में मिली अहम जानकारी*

रुद्रपुर। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनेशपुर पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 57 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर एसपी सिटी और क्षेत्राधिकारी पंतनगर के पर्यवेक्षण में थाना दिनेशपुर पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने ग्राम बुकसौरा में चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त एक व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 57 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी की पहचान छिन्दर सिंह (35) पुत्र दर्शन सिंह निवासी ग्राम बुकसौरा, थाना दिनेशपुर के रूप में की है। पूछताछ में आरोपी ने बरामद स्मैक के संबंध में एक अन्य व्यक्ति के नाम का खुलासा किया है। इसके अलावा दिनेशपुर क्षेत्र में मादक पदार्थ खरीदने वाले और तस्करी में संलिप्त अन्य लोगों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस के अनुसार, प्राप्त जानकारी के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना दिनेशपुर में एफआईआर संख्या 128/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस टीम में चौकी प्रभारी जयनगर उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह, एएसआई सुरेंद्र सिंह बोरा, कांस्टेबल महेंद्र और महिला कांस्टेबल पूजा शामिल रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *