आबकारी विभाग ने पकडा अवैध शराब का जखीरा 

Spread the love

आबकारी विभाग ने पकडा अवैध शराब का जखीरा

 

रुद्रपुर  – जिले में ड्रग्स फ्री देवभूमिय् अभियान के अंतर्गत आबकारी विभाग अवैध शराब के खिलाफ निरंतर कार्रवाई कर रहा है। ट्रांजिट थाना क्षेत्र में परशुराम चौक पर की गई अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान अवैध शराब की उपस्थिति सामने आई थी, जिसे लेकर जनमानस में गंभीर चिंता व्यक्त की गई।जनभावना को गंभीरता से लेते हुए आबकारी विभाग ने ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में कुछ स्थलों और व्यक्तियों का चिन्हीकरण कर रणनीतिक कार्रवाई करने की नीति बनाई। इसी क्रम में आबकारी आयुक्त के निर्देशन में सोनू सिंह, आबकारी निरीक्षक रुद्रपुर के नेतृत्व में जनपदीय परिवर्तन दल और क्षेत्रीय टीम ने ट्रांजिट थाना क्षेत्र में छापेमारी की।टीम ने सबसे पहले हरीश थापा उर्फ कांचा नामक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर उसके अîóे को चिन्हित कर जी ब्लॉक, परशुराम चौक स्थित एक आवासीय परिसर में छापेमारी की। इस दौरान मौके से 350 पाउच और 100 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। छापेमारी में अभियुक्त निर्मल, पुत्र मन बहादुर, निवासी वार्ड नंबर 3, जी ब्लॉक, परशुराम चौक को गिरफ्तार किया गया।इसके अतिरिक्त, कल सामने आए प्रकरण में मोंटू राय नामक व्यक्ति के पुत्र आलोक राय को मौके से 50 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों मामलों में उत्तराखंड आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई और विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।आबकारी विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि वह जनसहयोग, सूचना और जनभावना को प्राथमिकता देते हुए आवश्यकतानुसार चिन्हीकरण कर कार्रवाई सुनिश्चित करता रहेगा। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *