*_IND vs AUS: शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया से गंवाई सीरीज, एडिलेड में मिली 2 विकेट से हार_*
हैदराबाद : भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों एडिलेड में खेले गए दूसरे वनडे मैच 2 विकेट से हार मिली है. इसके साथ ही भारत शुभमन गिल की कप्तानी में पहली वनडे सीरीज हार गया है. ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज 2-0 से जीत ली है. इस मैच में इंडिया ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 264 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया ने 265 रनों के लक्ष्य को 46.2 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया.
ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मैच में सबसे ज्यादा रन मैथ्यू शॉर्ट ने बनाए. उन्होंने 78 बॉल में 4 चौके और 2 छक्कों के साथ 74 रनों की पारी खेली. टीम के लिए कूपर कोनोली ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. कोनोली ने 53 बॉल में 5 चौके और 6 छक्के के साथ नाबाद 61 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई.
मैट रेनशॉ ने 1 छक्के और 1 चौके के साथ 30 रनों की पारी खेली. मिचेल ओवेन ने भी बल्ले के साथ 23 बॉल पर 4 चौके और 3 छक्के के साथ 36 रनों की पारी खेली. भारत के लिए हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और वाशिंगटन सुंदर ने दो-दो विकेट हासिल किए.
इससे पहले भारत की तरफ से रोहित 73 रनों की पारी खेली. वो टीम के टॉप स्कोरर रहे. उन्होंने 97 बॉल में 7 चौके और 2 छक्के भी लगाए. उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने 61 रन बनाए. अय्यर के बल्ले से सिर्फ 7 चौके निकले. अक्षर ने 44 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 5 चौके लगाए.
वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एडम जम्पा सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने 10 ओवर में 60 रन देकर 4 विकेट झटके. जबकि जेवियर बार्टलेट ने भी 3 विकेट लिए और स्टार्क को 2 विकेट मिला. अब तीसरा वनडे मैच सिडनी में 26 अक्टूबर को खेला जाएगा.






