*स्वच्छता सर्वेक्षण में रुद्रपुर की उपलब्धि पर सांसद अजय भट्ट ने महापौर विकास शर्मा को दी बधाई* *बोले- राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होना पूरे शहर के लिए गौरव की बात, सामूहिक प्रयासों से मिली सफलता*

*स्वच्छता सर्वेक्षण में रुद्रपुर की उपलब्धि पर सांसद अजय भट्ट ने महापौर को दी बधाई*

*बोले- राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होना पूरे शहर के लिए गौरव की बात, सामूहिक प्रयासों से मिली सफलता*

रुद्रपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में रुद्रपुर नगर निगम को हिमालयी सिटी श्रेणी में हिमालयी राज्यों के बीच प्रथम स्थान प्राप्त होने पर बधाई देने का सिलसिला जारी है। इस उपलब्धि पर नैनीताल-ऊधम सिंह नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने महापौर विकास शर्मा को पत्र भेजकर बधाई दी है।

सांसद अजय भट्ट ने अपने संदेश में कहा कि रुद्रपुर को स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त होना पूरे शहर के लिए गर्व और गौरव का विषय है। विशेष रूप से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करना सभी शहरवासियों के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

उन्होंने इस सफलता का श्रेय महापौर विकास शर्मा के कुशल नेतृत्व, नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों, सफाई मित्रों और शहरवासियों के सामूहिक प्रयासों को दिया। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और बेहतर नगर प्रबंधन के जरिए रुद्रपुर ने स्वच्छता के क्षेत्र में एक मिसाल कायम की है।

सांसद ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ, सुंदर और विकसित समाज की बुनियाद है। रुद्रपुर की यह उपलब्धि दर्शाती है कि बेहतर कार्ययोजना, जनसहभागिता और सामूहिक जिम्मेदारी से किसी भी शहर को नई पहचान दिलाई जा सकती है।

उन्होंने विश्वास जताया कि महापौर विकास शर्मा भविष्य में भी इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाते रहेंगे। साथ ही इस उपलब्धि के लिए उन्हें पुनः शुभकामनाएं दीं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement