*विधायक शिव अरोड़ा ने विकास कार्यों से रुद्रपुर को दी नई पहचान: मीना शर्मा* *पूर्व पालिकाध्यक्ष ने की विधायक की सराहना, कहा- विकास और जनसम्मान को बनाया प्राथमिकता*

*विधायक शिव अरोड़ा ने विकास कार्यों से रुद्रपुर को दी नई पहचान: मीना शर्मा*

 

*पूर्व पालिकाध्यक्ष ने की विधायक की सराहना, कहा- विकास और जनसम्मान को बनाया प्राथमिकता*

 

रुद्रपुर। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य एवं नगर पालिका परिषद रुद्रपुर की पूर्व अध्यक्ष मीना शर्मा ने विधायक शिव अरोड़ा की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में रुद्रपुर के विकास को नई दिशा देने का काम किया है। उनके प्रयासों से शहर में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य हुए हैं, जिससे रुद्रपुर प्रदेश के विकसित शहरों की अग्रिम पंक्ति में आने की दिशा में आगे बढ़ा है।

 

मीना शर्मा ने कहा कि विधायक शिव अरोड़ा ने अपने कार्यकाल में रिंग रोड, मेडिकल कॉलेज, नैनीताल-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग को आठ लेन का बनाने, काशीपुर बाईपास के चौड़ीकरण, लेक पैराडाइज झील से शिवनगर स्थित चामुंडा मंदिर तक सीसी रोड निर्माण, मोदी मैदान में मिनी आउटडोर एवं इनडोर स्टेडियम और बिंदुखेड़ा रोड सहित कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों को आगे बढ़ाया है। इन कार्यों से रुद्रपुर के विकास को गति मिली है और शहरवासियों में बेहतर भविष्य की उम्मीद जगी है।

 

उन्होंने कहा कि विधायक शिव अरोड़ा ने जो वादे किए, उन्हें पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए और कई मामलों में अपेक्षा से अधिक काम करके दिखाया। उन्होंने विकास को अपनी प्राथमिकता बनाने के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों का सम्मान करने की जिम्मेदारी भी निभाई है।

 

पूर्व विधायक पर निशाना साधते हुए मीना शर्मा ने आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में रुद्रपुर को सांप्रदायिक मुद्दों में उलझाने का प्रयास किया जाता रहा। उन्होंने कहा कि महिलाओं और मुस्लिम समाज के प्रति उनकी कथित टिप्पणियों को लोग भूले नहीं हैं। इसके विपरीत वर्तमान विधायक शिव अरोड़ा ने विकास और सामाजिक सद्भाव को प्राथमिकता दी है।

 

मीना शर्मा ने कहा कि विरोधियों की ओर से कथित तौर पर किए जा रहे दुष्प्रचार के बावजूद विधायक शिव अरोड़ा की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि विकास कार्यों के माध्यम से रुद्रपुर को आगे बढ़ाने के उनके प्रयासों का लाभ शहर की जनता को मिलता रहेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement