*राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य का रुद्रपुर में भव्य स्वागत* *महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में हुआ अभिनंदन, जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का दिया भरोसा*

*राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य का रुद्रपुर में भव्य स्वागत*

 

*महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में हुआ अभिनंदन, जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का दिया भरोसा*

 

रुद्रपुर। राज्यसभा सदस्य बनने के बाद पहली बार रुद्रपुर पहुंचे सांसद दिनेश आर्य का नगर निगम सभागार में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और पार्षदों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

 

कार्यक्रम में महापौर विकास शर्मा ने कहा कि राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य का रुद्रपुर आगमन शहर के लिए गौरव का विषय है। उनके अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर तेजी से विकसित हो रहा है। ऐसे में शहर की आवश्यकताओं, जनसमस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को उचित मंच पर उठाने में सांसद की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने में उनका सहयोग मिलेगा। महापौर ने सांसद के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं भी दीं।

 

राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने स्वागत और सम्मान के लिए महापौर विकास शर्मा सहित सभी भाजपा पदाधिकारियों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह और सम्मान उन्हें जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। राज्यसभा सदस्य के रूप में जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाना और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों और सहयोग से विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने संगठन की एकजुटता बनाए रखने और जनहित के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम का संचालन सुनील ठुकराल ने किया। इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री सुरेश कोली, उत्तम दत्ता, रामपाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा अनिल चौहान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी, पूर्व मंडी अध्यक्ष केके दास, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विपिन गहलौत, विजय तोमर, अक्षय अरोरा, अमनदीप सिंह विर्क, मोर सिंह यादव, गौरव जुयाल, केके त्रिपाठी, अरुण दीक्षित, दीपक राठौर, अनुज पाठक, गोविंद साहनी, रचित सिंह, आशीष यादव, सफाई संघ अध्यक्ष सोनू मुल्तानी, अभिषेक सिंह, पवन गाबा, पार्षद राजेश जग्गा, पवन राणा, बीनू, संदीप वाल्मीकि, सतनाम इंदर, राजन राठौर, राधेश शर्मा, विवेक रावत और एमपी मौर्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement