*उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला की बिक्री पर एक साल का प्रतिबंध*
*खाद्य सुरक्षा एवं औषधि आयुक्त ने जारी किया आदेश*
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने गुटखा और पान मसाला की बिक्री पर एक वर्ष के लिए प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि आयुक्त विनय शंकर पांडे की ओर से आदेश जारी किया गया है।
सरकार के इस फैसले के तहत संबंधित नियमों और आदेश में निर्धारित प्रावधानों के अनुसार प्रतिबंध लागू किया जाएगा। आदेश जारी होने के बाद संबंधित विभागों की ओर से इसके अनुपालन को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


