*घायल नंदी को देख रुके विधायक शिव अरोरा, रेस्क्यू कर उपचार के लिए भिजवाया* *गौ रक्षा दल की टीम के सहयोग से कराया रेस्क्यू, गोवंश की सेवा को बताया सभी का दायित्व*

*घायल नंदी को देख रुके विधायक शिव अरोरा, रेस्क्यू कर उपचार के लिए भिजवाया*

*गौ रक्षा दल की टीम के सहयोग से कराया रेस्क्यू, गोवंश की सेवा को बताया सभी का दायित्व*

रुद्रपुर। सब्जी मंडी के पास गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े नंदी को देखकर विधायक शिव अरोरा ने अपना काफिला रुकवाया और तत्काल उसके रेस्क्यू की व्यवस्था कराई। गौ रक्षा दल की टीम के सहयोग से घायल नंदी को उपचार के लिए भिजवाया गया।

जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर सब्जी मंडी के पास एक नंदी गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे विधायक शिव अरोरा की नजर उस पर पड़ी। नंदी की हालत देखकर उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल रुककर उसकी मदद के लिए आवश्यक कदम उठाए और संबंधित लोगों को उसके समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने गौ रक्षा दल रुद्रपुर के सदस्यों के सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि गौ रक्षा दल के सदस्य लगातार गोवंश की सेवा और घायल पशुओं की सहायता के लिए कार्य कर रहे हैं। उनका यह प्रयास सराहनीय है।

विधायक ने कहा कि संकट में पड़े बेजुबान पशुओं की सहायता करना हम सभी का दायित्व है। जीवों के प्रति दया, करुणा और संवेदनशीलता का भाव रखते हुए जरूरतमंद पशुओं की मदद के लिए आगे आना चाहिए। ऐसे सेवा कार्य समाज में मानवीय मूल्यों को मजबूत करते हैं।

इस दौरान गौ रक्षा दल के जिलाध्यक्ष विराट आर्य सहित टीम के सदस्य मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement