*लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक को धमकी*

*लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक को धमकी*

हरिद्वार। जिला कारागार हरिद्वार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। धमकी फोन कॉल और व्हाट्सएप मैसेज के जरिए दी गई। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल की सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक की शिकायत पर सिडकुल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान जेल में निरुद्ध एक महिला बंदी के पति हिमांशु चîक्का के रूप में बताई जा रही है।
बताया गया कि आरोपी अपनी पत्नी को जेल के भीतर फोन कॉल समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जेल अधिकारियों पर दबाव बना रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर उसने कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर वरिष्ठ जेल अधीक्षक को जान से मारने की धमकी दी।
धमकी भरे कॉल और व्हाट्सएप मैसेज मिलने के बाद जेल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर धमकी में इस्तेमाल मोबाइल नंबर और व्हाट्सएप अकाउंट की जांच शुरू कर दी है। सर्विलांस और साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन समेत अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि धमकी देने के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल और व्हाट्सएप नंबर का संचालन कहां से किया गया तथा मामले में कोई अन्य व्यक्ति शामिल है या नहीं। घटना के बाद जेल में बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं, मोबाइल फोन और अन्य प्रतिबंधित गतिविधियों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement
Advertisement
Advertisement