*कांग्रेस प्रदेश महामंत्री डॉ. गणेश उपाध्याय का शांतिपुरी में भव्य स्वागत* *भाजपा सरकार की नीतियों पर साधा निशाना, 2027 विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में भरा जोश*

Spread the love

*कांग्रेस प्रदेश महामंत्री डॉ. गणेश उपाध्याय का शांतिपुरी में भव्य स्वागत*

*भाजपा सरकार की नीतियों पर साधा निशाना, 2027 विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में भरा जोश*

शांतिपुरी। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री डॉ. गणेश उपाध्याय का शांतिपुरी पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस जिला पंचायत सदस्य प्रेम आर्या, एडवोकेट राजेंद्र शर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद कोरंगा, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गुलशन सिंधी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में विशन सिंह कोरंगा को कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष तथा चंचल सिंह कोरंगा को शांतिपुरी कांग्रेस इकाई का अध्यक्ष बनाए जाने पर भी फूल-मालाओं से स्वागत एवं सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री डॉ. गणेश उपाध्याय ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की रीति-नीति और जनहित से जुड़े मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित होना आवश्यक है। सरकार में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से देश और प्रदेश की जनता परेशान है।

डॉ. उपाध्याय ने आरोप लगाया कि डबल इंजन की सरकार आम गरीब जनता, सरकारी कर्मचारियों और बेरोजगारों को शोषणकारी एवं दमनकारी नीतियों के माध्यम से दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं, जबकि शिक्षकों की कमी से स्कूल और चिकित्सकों की कमी से अस्पतालों की व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस वर्ष 2027 में सत्ता में वापसी के लक्ष्य के साथ जनता के बीच उतर चुकी है। कांग्रेस की सरकार बनने पर पुरानी पेंशन योजना सहित जनहित से जुड़ी विभिन्न मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

सम्मान समारोह की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने की। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट आरपी शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष दुग्ध डेयरी संघ ऊधमसिंहनगर एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद कोरंगा, प्रेम सिंह प्रेम आर्या जिला पंचायत सदस्य, किसान कांग्रेस उत्तराखंड के महामंत्री महिपाल सिंह बोरा, किच्छा विधानसभा अध्यक्ष गुलशन सिंधी, रिटायर्ड कर्नल रमेश जोशी, पूर्व सैनिक संगठन शांतिपुरी के अध्यक्ष लाल सिंह कोरंगा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जगदीश कांडपाल, इंदर सिंह मेहता, उपप्रधान अंजना बोरा, बीडीसी सदस्य ईश्वर सिंह, पूर्व प्रधान नेत्र सिंह देऊपा, ऑर्डिनरी कैप्टन देवेंद्र सिंह कोरंगा, प्रताप कोरंगा, सुभाष जोशी, खीमानंद तिवारी, मुनीम पांडे, हरीश पांडे, पूरन पांडे, प्रभुदत्त जोशी, चंचल रौतेला, बालम कोरंगा, प्रदीप सिंह, मनोज तिवारी, विनोद जोशी, मनोहर जोशी, भोपाल सिंह टाकुली, टीकम नेगी, अमर सिंह दानू, उमराव सिंह नेगी, सोबन सिंह कोरंगा, एमडी जोशी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *