*बैडमिंटन प्रतियोगिता में डीपीएस का दबदबा, करन लोहनी विजेता*

बैडमिंटन प्रतियोगिता में डीपीएस के करन लोहनी ने मारी बाजी

रुद्रपुर। जेसीज पब्लिक स्कूल में आयोजित पांच दिवसीय आठवीं अंतरविद्यालयीय जेपीएस बैडमिंटन प्रतियोगिता के तीसरे दिन खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में 10 विद्यालयों के 42 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।

तीसरे दिन प्रतियोगिता की शुरुआत अंडर-17 बालक एकल वर्ग के मुकाबलों से हुई। पहली पारी में जैपुरिया स्कूल सितारगंज और समर स्टडी हॉल काशीपुर के खिलाड़ियों के बीच मुकाबला खेला गया।

सेमीफाइनल मुकाबलों में जेसीज पब्लिक स्कूल के प्रशांत और डीपीएस के करन लोहनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में डीपीएस के करन लोहनी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। जेसीज पब्लिक स्कूल के प्रशांत दूसरे स्थान पर रहे, जबकि होली चाइल्ड स्कूल के रुद्राक्ष नारंग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement