रक्षाबंधन पर मीना शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की सदस्य एवं नगर पालिका परिषद रुद्रपुर की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का पावन पर्व है।
श्रीमती शर्मा ने भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा कि रक्षाबंधन का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए। उन्होंने प्रदेशवासियों के स्वस्थ, प्रसन्न एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।











