भाईचारा एकता मंच का 6वां नारी सम्मान समारोह धूमधाम से संपन्न, सैकड़ों महिलाएं सम्मानित

Spread the love

भाईचारा एकता मंच का 6वां नारी सम्मान समारोह धूमधाम से संपन्न, सैकड़ों महिलाएं सम्मानित
रुद्रपुर। भाईचारा एकता मंच द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 6वां नारी सम्मान समारोह आशुतोष विद्या मंदिर, खेड़ा में धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में खटीमा से पहुंचे पूर्व राज्य मंत्री संतोष गौरव तथा समाजसेवी आरिफ अंसारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली सैकड़ों महिलाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया गया।
भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार ने बताया कि मंच हमेशा से गरीब बस्तियों में रहने वाले लोगों की समस्याओं को उठाता रहा है। उन्होंने कहा कि अब संगठन बस्तियों में रहने वाले लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उनके अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करेगा। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को सम्मानित कर उन्हें स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया है।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता राम प्रकाश गुप्ता, अवतार सिंह बिष्ट, गुरविंदर सिंह, रामपाल सिंह, उमेश भारती, काजल गंगवार, सुमन पंत, शीला चौधरी, रश्मि रघुवंशी, आसमा बी, बलजीत कौर, विमला बावरा, नन्ही देवी, अनीता, रिंकू यादव, मीनू राय, सीमा शर्मा, मीना गंगवार, सुनीता, मीना देवी, सीमा, साक्षी गुप्ता सहित भाईचारा एकता मंच के सैकड़ों सदस्य, पदाधिकारी और बस्ती क्षेत्र के लोग मौजूद


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *