ऊधम सिंह नगर में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

Spread the love

ऊधम सिंह नगर में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

खटीमा–काशीपुर में छापेमारी, चार अवैध भट्टियां ध्वस्त

जंगलों में चल रहा था कच्ची शराब का कारोबार, 280 लीटर शराब बरामद

आबकारी टीम का शिकंजा, 9200 किलो लहन मौके पर नष्ट

जनपद में अवैध शराब कारोबार पर कड़ा वार, लगातार जारी रहेगा अभियान

खटीमा के जंगलों में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़

रमपुरा, कुंडेश्वरी और खाईखेड़ा में आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई

 

रुद्रपुर। आबकारी आयुक्त उत्तराखंड एवं जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर आबकारी विभाग ने जनपद में अवैध कच्ची शराब के निर्माण और तस्करी के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। अभियान के तहत खटीमा और काशीपुर क्षेत्रों में संयुक्त टीमों ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अवैध शराब और शराब बनाने की सामग्री बरामद की। कार्रवाई के दौरान जंगलों में संचालित चार अवैध भट्टियों को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया गया, जबकि एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
आबकारी टीमों ने कुल 280 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की, वहीं लगभग 9200 किलोग्राम लहन को नष्ट किया गया। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति रही।
काशीपुर क्षेत्र में विशेष कार्रवाई
क्षेत्र-03 काशीपुर के अंतर्गत रमपुरा, कुंडेश्वरी और खाईखेड़ा क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत तीन अभियोग पंजीकृत किए गए। टीम ने एक महिला अभियुक्त चरण कौर पत्नी परमजीत सिंह को गिरफ्तार किया। मौके पर दो अवैध भट्टियों को नष्ट करते हुए लगभग 8000 किलोग्राम लहन को नष्ट किया गया तथा 240 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।
खटीमा क्षेत्र में दबिश
क्षेत्र-02 खटीमा के आलावर्दी गांव के जंगलों में आबकारी टीम ने छापेमारी कर दो अवैध भट्टियों को नष्ट किया। इस कार्रवाई में 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई, साथ ही लगभग 1200 किलोग्राम लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *