*_सिंगरौली में डबल मर्डर से सनसनी, जादू टोना का शक, शव के करीब मिला नारियल और कुल्हाड़ी_*

Spread the love

*_सिंगरौली में डबल मर्डर से सनसनी, जादू टोना का शक, शव के करीब मिला नारियल और कुल्हाड़ी_*

सिंगरौली : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में बुधवार की रात को एक बड़ी घटना से पूरा क्षेत्र दहल गया. यहां जादू टोने के शक में दो लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. हैरान करने वाली बात यह है कि घटनास्थल पर चबूतरे पर एक साथ कई नारियल और कुल्हाड़ी भी पुलिस ने बरामद की है. इससे आशंका जताई जा रही है कि यह घटना जादू टोना और नरबलि की हो सकती है. फिलहाल मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और दोनों शवों का मौके पर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

 

शव के पास चबूतरे पर मिले कई नारियल और कुल्हाड़ी, नरबलि की आशंका

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंगरौली जिले के कूंदवार पुलिस चौकी क्षेत्र के लोहरा गांव में बुधवार की रात को एक बड़ी घटना हुई है. यहां एक साथ जादू टोना के शक में फूल कुमारी सिंह उम्र 50 वर्ष और केमला उम्र 65 वर्ष को मौत के घाट उतार दिया गया. गांव में सुबह इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि चबूतरे पर दोनों का शव पड़े थे और घटना स्थल पर दर्जनों नारियल और कुल्हाड़ी भी मिली है.

 

अंधविश्वास के चक्कर में हो सकती है ये घटना

 

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह घटना जादू टोना के शक में हत्या होना बताया जा रहा है. फिलहाल मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती है. पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है. हालांकि, पुलिस घटना को अंधविश्वास के एंगल से भी देख कर रही है.

 

एसडीओपी जियावन गायत्री तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि “यह घटना बुधवार की रात की है, प्रथम दृश्टया सामने आ रहा है कि जादू टोना के शक में यह दोनों हत्या की गई है. मौके पर पंचनामा किया जा रहा है और पंचनामा के पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. फिलहाल पुलिस इस घटना की हर एंगल से जांच कर रहे हैं.”


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *