डबल इंजन सरकार गांव-गांव तक पहुंचा रही विकास योजनाएं: मुख्यमंत्री धामी

सीएम धामी ने किया सड़क चौड़ीकरण का शिलान्यास, सहसपुर को मिली विकास योजनाओं की सौगात

 

‘विकल्प रहित संकल्प’ के साथ आगे बढ़ रही सरकार: सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मिट्टीबेरी–परवल मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और सहसपुर क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों का सुदृढ़ नेटवर्क न केवल आवागमन को सुगम बनाएगा, बल्कि स्थानीय व्यापार और अर्थव्यवस्था को भी नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि मिट्टीबेरी–परवल मार्ग का चौड़ीकरण क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसे अब सरकार ने प्राथमिकता देते हुए स्वीकृति प्रदान की है।

अपने संबोधन में श्री धामी ने राज्य सरकार की प्राथमिकताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार “विकल्प रहित संकल्प” के साथ कार्य कर रही है। उनका कहना था कि उत्तराखंड को देश का अग्रणी और सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संचालित डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि विकास योजनाएं अब दूरस्थ गांवों तक पहुंच रही हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिलान्यास किए गए सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए संचालित योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य का भविष्य मातृशक्ति और युवा पीढ़ी के हाथों में सुरक्षित है।

जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। “धामी भाई जिंदाबाद” के नारों के बीच मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित

Advertisement
Advertisement
Advertisement