*_पारिवारिक विवाद में भारतीय मूल के पति ने पत्नी समेत 3 को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार_*
न्यूयॉर्क: अमेरिका के अटलांटा से एक दिल दहलाने वाली खबर आई है. जानकारी के मुताबिक यहां एक भारतीय मूल के नागरिक ने अपनी पत्नी समेत तीन लोगों को गोली मार दी. हादसे में चारों लोगों की मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पारिवारिक विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया. आरोपी की पहचान 51 साल के विजय कुमार के रूप में हुई है.
पुलिस ने बताया कि यह वारदात शुक्रवार सुबह करीब 2 बजकर 30 मिनट पर हुई. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां चार शव पड़े मिले. पुलिस ने मृतकों की पहचान आरोपी विजय कुमार की पत्नी मीमु डोगरा (43 साल), गौरव कुमार (33 साल), निधि चंदर (37 साल) और हरीश चंदर (38 साल) के रूप में की.
वहीं, अटलांटा में भारत के महावाणिज्य दूतावास की ओर से गोलीबारी की घटना पर दुख जताते हुए कहा कि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़ित को हर मुमकिन मदद की जा रही है. महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि हम एक कथित पारिवारिक झगड़े से जुड़ी गोलीबारी की घटना से बहुत दुखी हैं. जिसमें पीड़ितों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल है. कथित हलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है, और दुखी परिवार को हर मुमकिन मदद की जा रही है.’
रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपी पर गंभीर हमले के चार आरोप लगाए गए. गंभीर हत्या के चार मामले, दुर्भावनापूर्ण हत्या के चार मामले, बच्चों के साथ पहली डिग्री में क्रूरता का एक मामला और बच्चों के साथ तीसरी डिग्री में क्रूरता के दो मामले दर्ज किए गए हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि पहुंचने पर, अधिकारियों को घर के अंदर चार बड़ों की लाशें मिलीं, जिन सभी को गोली लगने से जानलेवा घाव के निशान थे.
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जब गोलीबारी शुरू हुई तो तीन बच्चे वहां मौजूद थे. खुद को बचाने के लिए, बच्चे एक अलमारी में छिप गए. जांच करने वालों ने कहा कि बच्चों में से एक ने 911 पर कॉल करके जरूरी जानकारी दी, जिससे अधिकारी कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच सके. बच्चों को कोई नुकसान नहीं हुआ और उन्हें परिवार के एक सदस्य ने ले लिया है.






