*_हरदोई से दिल्ली जा रही रोडवेज बस में मिला अवैध हथियारों का जखीरा_*
फर्रुखाबाद: राजेपुर थाना पुलिस ने एक रोडवेज बस से अवैध असलहे बरामद किए गए हैं. पुलिस बस चालक, परिचालक सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. साथ ही मामले की जांच में जुट गई है.
पुलिस के मुताबिक, हरदोई डिपो की एक बस गुरुवार दोपहर साढ़े तीन बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई. जब बस हुल्लापुर चौराहा पहुंची तो एक मूंगफली वाले ने बस चालक को एक पार्सल रखने के लिए दिया. बस जैसे ही डबरी तिराहे पर पहुंची तो पुलिस ने बस की तलाशी ली. इस दौरान पुलिस को पार्सल से एक रिवाल्वर और तीन तमंचे मिले. पुलिस ने बस को राजेपुर थाने में खड़ा कराया. दोनों चालकों और परिचालक से पूछताछ कर रही है. पार्सल देने वाले की तलाश तेज की जा रही है.
राजेपुर थानाध्यक्ष स्वदेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया किया कि मुखबिरी की सूचना पर गुरुवार शाम को इटावा-बरेली हाईवे पर डबरी मोड़ पर चेकिंग शुरू कर की थी. रोडवेज बस आने पर तलाशी ली गई तो पार्सल रखा मिला. चालक पवनेश कुमार, चालक अजयकांत व परिचालक संदीप को हिरासत में ले लिया. परिचालक संदीप ने जब हुल्लापुर में पार्सल रखने की जानकारी दी तो पुलिस उन्हें लेकर वहां तक गई पर फेरी वाला नहीं मिला. पार्सल की जांच की जा रही है. रोडवेज बस हरदोई से सवारियां लेकर फर्रुखाबाद होते हुए दिल्ली जा रही थी. पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा. तीनों यूपी रोडवेज में संविदा पर तैनात हैं. मामले में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है.शामली पुलिस ने अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए मौके से 2 को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस, लोहे के पाइप, स्प्रिंग, ड्रिल मशीन सहित हथियार बरामद किया है.






