*_IPL में बांग्लादेशी खिलाड़ी को खरीदने पर शाहरुख का विरोध, मथुरा में पोस्टर पर कालिख लगाई, जीभ काटकर लाने वाले को एक लाख इनाम देने का एलान_*

Spread the love

*_IPL में बांग्लादेशी खिलाड़ी को खरीदने पर शाहरुख का विरोध, मथुरा में पोस्टर पर कालिख लगाई, जीभ काटकर लाने वाले को एक लाख इनाम देने का एलान_*

मथुरा : IPL में बांग्लादेशी खिलाड़ी को शामिल करने पर हिंदू संगठनों में आक्रोश है. गुरुवार को अखिल भारतीय हिंदू महासभा और हिंदूवादी संगठन ने फिल्म अभिनेता शाहरुख खान का विरोध किया और पोस्टर पर कालिख पोती. हिंदूवादी संगठनों ने चेतावनी देते हुए कहा, अगर IPL में बांग्लादेशी क्रिकेटर भारत में आए तो उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन और घेराव किया जाएगा. शाहरुख खान के आवास पर जाकर विरोध करेंगे.

अखिल भारतीय हिंदू महासभा की जिला अध्यक्ष मीरा राठौर ने कहा कि जो भी व्यक्ति शाहरुख खान की जीभ काट कर लाएगा, उसे एक लाख रुपये इनाम में दिया जाएगा. शाहरुख खान ने घिनौना काम किया है. IPL के मैचों में बांग्लादेश के क्रिकेटरों को प्रोत्साहित किया जा रहा है. शाहरुख खान के मन में भारत के प्रति प्रेम नहीं है.

भारत में रहने का अधिकार नहीं : मीरा राठौर ने कहा, हमेशा से पाकिस्तान और बांग्लादेश का गुणगान करते हैं. ऐसे अभिनेता को भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं. बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या की जा रही है और शाहरुख खान बांग्लादेश के लोगों को प्रोत्साहित कर रहे हैं. आज हमने शाहरुख खान के पोस्टर पर कालिख पोतकर का विरोध जताया है.

शाहरुख के मन में हिंदुस्तान के प्रति प्रेम नहीं : फलाहारी संत दिनेश शर्मा ने कहा, फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के मन में कभी भी हिंदुस्तान के प्रति प्रेम नहीं रहा है. हमेशा से पाकिस्तान और बांग्लादेश को करोड़ों रुपए की मदद दी जाती है. भारत में क्रिकेटरों की कोई कमी नहीं है. भारत में रहकर शाहरुख खान पैसा कमाते हैं, लेकिन मदद पाकिस्तान और बांग्लादेश की करते हैं.

शाहरुख की संपत्ति की जाए जब्त : बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या की जा रही है. फिर भी शाहरुख खान बांग्लादेश की मदद कर रहे हैं. उनके मन में भारत के प्रति प्रेम नहीं है. हमारी केंद्र सरकार से मांग है शाहरुख खान की संपत्ति जब्त कर ली जाए और इनको बांग्लादेश भेज दिया जाए. हम हिंदूवादी संगठन शाहरुख खान को चेतावनी देते हैं, अगर बांग्लादेशी क्रिकेटर भारत में आए तो हम विरोध और आंदोलन करेंगे. शाहरुख खान के घर का घेराव भी करेंगे.


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *