राजकुमार ठुकराल ने बढ़ते अपराधों पर जताई चिंता, पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग
रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में नशे और तमंचों के प्रसार पर पूर्व विधायक का कड़ा रुख
रुद्रपुर। राजकुमार ठुकराल ने जनपद उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति से मुलाकात कर रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में बढ़ते अवैध नशे के कारोबार और अवैध तमंचों की घटनाओं पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस से प्रभावी और सख्त कार्रवाई की मांग की।
पूर्व विधायक ठुकराल ने एसएसपी को अवगत कराया कि क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है, जिससे युवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि समाज को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए इस पर तत्काल प्रभाव से अंकुश लगाया जाना आवश्यक है।
उन्होंने अवैध तमंचों की बढ़ती उपलब्धता और उनके दुरुपयोग के मामलों पर भी चिंता व्यक्त की। ठुकराल ने कहा कि अवैध हथियार कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती हैं और इनके कारण आमजन में भय का वातावरण बन रहा है। ऐसे में पुलिस को इन गतिविधियों में लिप्त तत्वों के विरुद्ध कठोर अभियान चलाना चाहिए।
इसके अतिरिक्त पूर्व विधायक ने नाबालिग बच्चों के उत्पीड़न जैसे संवेदनशील मामलों को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज के लिए अत्यंत गंभीर हैं और दोषियों के खिलाफ त्वरित व सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।
इस पर एसएसपी अजय गणपति ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि पुलिस अवैध नशे, अवैध हथियारों तथा बच्चों के उत्पीड़न से जुड़े मामलों में पूरी संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की







