एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में पुलिस बल की दक्षता और तत्परता का परीक्षण

पुलिस लाइन रुद्रपुर में साप्ताहिक परेड आयोजित, अनुशासन व फिटनेस पर जोर

परेड निरीक्षण के दौरान जवानों का उत्साहवर्धन, एसएसपी ने लगाई दौड़

साप्ताहिक परेड से अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा होती है मजबूत: एसएसपी

ड्रिल व शस्त्राभ्यास से आपात स्थिति से निपटने की क्षमता परखी गई

बैरक, भोजनालय व शस्त्रागार का निरीक्षण, साफ-सफाई व्यवस्था पर निर्देश

कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने को पुलिस बल की नियमित फिटनेस ड्रिल

 

रुद्रपुर, 27 फरवरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में शुक्रवार को पुलिस लाइन रुद्रपुर में साप्ताहिक परेड आयोजित की गई। परेड के दौरान पुलिस बल के अनुशासन, शारीरिक दक्षता एवं तत्परता का परीक्षण किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत एसएसपी द्वारा परेड निरीक्षण से हुई। उन्होंने परेड में शामिल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के टर्नआउट, वर्दी, अनुशासन और शारीरिक क्षमता का सूक्ष्म निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसपी ने जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वयं उनके साथ परेड ग्राउंड में दौड़ लगाई, जिससे पुलिस बल में जोश और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।

इसके बाद जवानों को ड्रिल एवं स्क्वाड ड्रिल का अभ्यास कराया गया। साथ ही शस्त्राभ्यास के माध्यम से हथियार संचालन दक्षता तथा आपात परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का आकलन किया गया।

परेड समाप्ति के पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर बैरकों, भोजनालय, शस्त्रागार तथा साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर एसएसपी ने कहा कि नियमित साप्ताहिक परेड से पुलिस बल में अनुशासन, फिटनेस और कर्तव्यनिष्ठा मजबूत होती है, जो जनपद में प्रभावी कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement