*शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला: राजेश शुक्ला* *शिक्षक दिवस पर दर्जनों शिक्षकों को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित*

*शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला: राजेश शुक्ला*

*शिक्षक दिवस पर दर्जनों शिक्षकों को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित*
किच्छा। शिक्षक दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के आवास पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राजेश शुक्ला ने क्षेत्र के शिक्षकों के साथ पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे दर्जनों शिक्षकों को ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित शिक्षकों में किच्छा जीजीआईसी की प्राचार्य सुरुचि सक्सेना, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किच्छा के प्रधानाचार्य माधवेंद्र सारस्वत, राजेंद्र कॉलेज जयनगर के शिक्षक राजकुमुद पाठक, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य प्रकाश दिक्तिया, सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य कैलाश भट्ट, गुरुकुल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य चमन भाटिया, मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य दिलीप सिंह जीना, सेंट भारद्वाज पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य प्रकाश पंत, दिशा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य अंजिता कौर, भारतीय इंटरनेशनल स्कूल लालपुर के प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह और सरस्वती शिक्षा मंदिर के प्रधानाचार्य गिरीश वर्मा सहित क्षेत्र के दर्जनों शिक्षक शामिल रहे।
इस अवसर पर राजेश शुक्ला ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके चरित्र निर्माण, संस्कार और व्यक्तित्व विकास की नींव भी रखते हैं। शिक्षक का मार्गदर्शन विद्यार्थी के पूरे जीवन को दिशा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जीवन शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाकर देशभर में शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की जाती है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षक नई पीढ़ी को ज्ञान के साथ अनुशासन, संस्कार, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी का बोध कराते हैं। आज देश जिस दिशा में आगे बढ़ रहा है, उसमें शिक्षकों द्वारा तैयार की जा रही नई पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका है।
पूर्व विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक सुविधाएं और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सम्मान वास्तव में ज्ञान, संस्कार और शिक्षा का सम्मान है, जिसके माध्यम से समाज और राष्ट्र का भविष्य तैयार होता है।
कार्यक्रम में सभासद संदीप अरोड़ा, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश कोली, मूलचंद राठौर, संजीव खन्ना, धर्मराज जायसवाल, सतीश गुप्ता, मुकेश कोली, प्रकाश अरोड़ा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कविता मान, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष हारुन मलिक, गुरमुख सिंह, सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता, श्याम सुंदर बिष्ट, राजकुमार कोली, रितु अग्रवाल, संध्या झा, नीतू सिंह, भोपाल सिंह रावत, सुजात यार खान, मिथुन मंडल, कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र सिंधी, धनीराम, हीरा प्रजापति, ग्राम प्रधान नंदलाल यादव, शैल शुक्ला, सुनील कुमार, धर्मेंद्र प्रजापति, मयंक तिवारी और अंकित पाठक समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
Advertisement
Advertisement
Advertisement