*24वीं प्रादेशिक पुलिस खेल प्रतियोगिता संपन्न, निवेदिता कुकरेती ने विजेताओं को किया सम्मानित* *आईजी निवेदिता कुकरेती ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला, बॉक्सिंग में ऊधमसिंह नगर बना चैंपियन*

Spread the love

24वीं प्रादेशिक पुलिस खेल प्रतियोगिता का समापन, ऊधमसिंह नगर ने बॉक्सिंग में मारी बाजी

रुद्रपुर। पुलिस लाइन रुद्रपुर में 17 से 19 अगस्त तक आयोजित 24वीं उत्तराखण्ड प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग एवं आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता-2026 का मंगलवार को समापन हो गया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों, पीएसी, आईआरबी, एसडीआरएफ और जीआरपी की 15 टीमों के कुल 161 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

समापन समारोह में आईजी कुमायूं रेंज नैनीताल श्रीमती निवेदिता कुकरेती मुख्य अतिथि रहीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं आयोजन सचिव अजय गणपति ने उनका स्वागत किया। इसके बाद विभिन्न टीमों ने मार्च-पास्ट किया और प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की गई।

प्रतियोगिता के परिणामों में कुश्ती पुरुष वर्ग में 46वीं वाहिनी पीएसी ने प्रथम, आईआरबी द्वितीय ने द्वितीय और 40वीं वाहिनी पीएसी ने तृतीय स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में 31वीं वाहिनी पीएसी प्रथम, हरिद्वार द्वितीय और ऊधमसिंह नगर तृतीय रहा। ग्रीको रोमन कुश्ती में 46वीं वाहिनी पीएसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आईआरबी द्वितीय और आईआरबी प्रथम क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।

बॉक्सिंग पुरुष वर्ग में ऊधमसिंह नगर ने प्रथम स्थान हासिल किया। 40वीं वाहिनी पीएसी दूसरे और एसडीआरएफ तीसरे स्थान पर रही। बॉक्सिंग महिला वर्ग में भी ऊधमसिंह नगर ने बाजी मारी, जबकि नैनीताल दूसरे और चम्पावत तीसरे स्थान पर रहा।

बॉडी बिल्डिंग पुरुष वर्ग में 40वीं वाहिनी पीएसी प्रथम, आईआरबी द्वितीय द्वितीय और एसडीआरएफ तृतीय रहा। आर्म रेसलिंग पुरुष वर्ग में आईआरबी द्वितीय ने प्रथम, 40वीं वाहिनी पीएसी ने द्वितीय और 31वीं वाहिनी पीएसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में 31वीं वाहिनी पीएसी प्रथम, ऊधमसिंह नगर द्वितीय और हरिद्वार तृतीय रहा।

समापन अवसर पर आईजी कुमायूं रेंज ने विजेता खिलाड़ियों और टीमों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए ऊधमसिंह नगर पुलिस टीम को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *