*एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख – सितारगंज पुलिस ने लूट तथा पुलिस टीम पर फायरिंग कर हमला करने वाले तीन अभियुक्तो को किया गिरफ्तार ।*

Spread the love

 

*एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख – सितारगंज पुलिस ने लूट तथा पुलिस टीम पर फायरिंग कर हमला करने वाले तीन अभियुक्तो को किया गिरफ्तार ।*

*आरोपियों से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा बरामद।*

*आरोपियों पर पूर्व में भी मारपीट, डकैती, अवैध हथियार और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले हैं दर्ज ।*

*मामले से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल ।*

दिनांक-10.03.2026 को कॉलर ने डायल 112 पर सूचना दी कि औदली में 02 लडके आये और उसकी गर्दन पर चाकू लगाकर बाइक लूटकर ले गये हैं । उक्त सूचना पर आवश्यक कार्यवाही हेतु उपनिरीक्षक ललित चौधरी मय पुलिस टीम के साथ घटना घटनास्थल औदली पैट्रोल पम्प पर पहुँचे जहाँ कॉलर मौजूद मिला। काँलर अरूण सिह निवासी लामाखेडा द्वारा बताया गया कि ग्राम भरौनी निवासी बदमाश गुरमीत सिंह पुत्र मोहन सिंह व उसके एक अन्य साथी बदमाश ने मेरी गर्दन पर तलवार रखकर मेरी मोटर साइकिल बजाज प्लैटिना नम्बर UK06BC9253 लूट ली है और दोनों बदमाश भरौनी गाँव की ओर भागे हैं तथा मै थाने पर उक्त घटना के सम्बन्ध मे रिपोर्ट लिखाने जा रहा हूँ। उ0नि0 ललित चौधरी मय पुलिस बल के बदमाश गुरमीत सिंह के घर पहुँचे तो देखा कि घर के आंगन में 02 मोटरसाइकिलें खडी हैं तथा गुरमीत सिंह व उसका भाई मक्खन सिंह व पिता मोहन सिंह तथा 01 अन्य व्यक्ति घर के आंगन में मोटरसाइकिलों के पास खडे थे। जैसे ही उक्त चारों ने पुलिस वालों को आता देखा तो पुलिस कर्मियों के साथ गाली गलौच कर धमकी देने लगा यहां से चले जाओ आगे आए तो जान से मार देंगे। पुलिस बल को आगे आता देख बदमाश गुरमीत सिंह गुरमीत सिंह घर के अन्दर से तलवार तथा उसका एक साथी हाथ में पाटल लेकर आए और जान से मारने की नियत से चारों एकराय होकर पुलिस कर्मियों की ओर हमला कर दिया तथा गुरमीत गुरमीत सिंह ने अपनी कमर में लगा हुआ तमंचा निकाला और पुलिस कर्मियों पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया । बदमाश द्वारा की जा रही जानलेवा फायरिंग में मृत्यु के तात्कालिक आसन्न खतरे को देखते हुये आत्मरक्षा के अलावा कोई अन्य विकल्प ना पाते हुये एवं बदमाशों की गिरफ्तारी व पुलिस बल की जीवन रक्षा हेतु कोई अन्य विकल्प ना होने के कारण न्यूनतम बल प्रयोग के सिद्धान्त का पालन करते हुये आत्मरक्षार्थ उ0नि0 ललित चौधरी पिस्टल लेकर 02 राउण्ड फायर किये गये जिसके बाद बदमाशों की ओर से फायरिंग बन्द हो गयी और वह खेतों की ओर भाग गये। पुलिस कर्मियों ने बदमाशों का पीछा किया तो मोहन सिंह पुत्र विशन को मौके से पकड़ लिया गया । बदमाश गुरमीत सिंह, उसका भाई मक्खन सिंह व एक अन्य भागने में सफल रहा तथा घटनास्थल पर प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स के आवश्यक कार्यवाही हेतु पहुँच गये। मोहन सिंह उपरोक्त द्वारा लूट से सम्बन्धित मो0सा0 UK06BC9253 को घर से बरामद कराया गया। उक्त लूट की घटना के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता अरूण कुमार द्वारा थाने पर FIR NO- 126/2026 धारा – 309(4), 351(3), 352 भारतीय न्याय संहिता बनाम अभियुक्तगण गुरमीत सिंह आदि पंजीकृत कराया गया है । अभियुक्तगणो द्वारा पुलिस टीम के साथ गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी, जानलेवा हमला व फायरिंग की घटना के सम्बन्ध में थाना हाजा पर FIR No – 127/2026 धारा 109(1), 132, 351(3) व 352 BNS बनाम गुरमीत सिह आदि पजीकृत किया गया।

श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मामले की गम्भीरता को देखते हुए घटना कारित करने वाले अभियुक्तगण की त्वरित गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया जिसके क्रम में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक नगर महोदय रूद्रपुर महोदय के निर्देशन में व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी महोदय के पर्यवेक्षण में उक्त अभियोगों से सम्बन्धित नामजद अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गयी । गठित टीम द्वारा नामजद आरोपीयों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिशै देकर अभियोग में नामजद तीनो अभियुक्तो को 1-इंद्रजीत उर्फ दिलबाग उर्फ बग्गू पुत्र परमजीत सिंह निवासी भरौनी, थाना सितारगंज जिला ऊधम सिंह नगर को मय पाटल के 2- गुरमीत सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी भरौनी, थाना सितारगंज जनपद ऊधम सिंह नगर को थाना नानकमत्ता क्षेत्र मे नगला रोड से हिरासत में लिया गया व 3- मक्खन सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी भरौनी, थाना सितारगंज, ऊधम सिह नगर को एक अद्द तमंचा 315 बोर (घटना में सम्मिलित) के ग्राम नलई को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया । जिस सम्बन्ध में अभियोग में धारा 25 1(ख(ख) आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गयी। । अभियुक्त गुरमीत सिंह उपरोक्त वर्तमान समय में उपजिला चिकित्सालय सितारगंज में उपचाराधीन है तथा अभि0 मक्ख सिंह व इन्द्रजीत सिह को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्त
1-मोहन सिंह पुत्र बिशन सिंह निवासी भरौनी, थाना सितारगंज जिला ऊधम सिंह नगर, उम्र -68 वर्ष। (पूर्व मे दिनांक-10.03.26 को गिरफ्तार)
2-इंद्रजीत उर्फ दिलबाग उर्फ बग्गू पुत्र परमजीत सिंह निवासी भरौनी, थाना सितारगंज जिला ऊधम सिंह नगर, उम्र 19 वर्ष
3-गुरमीत सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी भरौनी, थाना सितारगंज, जिला ऊधम सिंह नगल. उम्र 32 वर्ष ।
4-मक्खन सिह पुत्र मोहन सिंह निवासी भरौनी, थाना सितारगंज, जिला ऊधम सिंह नगर, उम्र 34 वर्ष।

आपराधिक इतिहास
अभियुक्त मोहन सिंह पुत्र विशन सिंह-
1-FIRN0-260/2021 धारा-323/504/506 IPC चालानी थाना सितारंगज (पूर्व का )
2- FIR No – 127/2026 धारा 109(1), 132, 351(3), 352 BNS
अभियुक्त इंद्रजीत उर्फ दिलबाग उर्फ बग्गू पुत्र परमजीत सिंह
1-FIR NO- 126/2026 धारा 309(4), 351(3), 352 BNS
2- FIR No – 127/2026 धारा 109(1), 132, 351(3), 352 BNS व 25 1(ख)(ख) आर्म्स एक्ट

अभियुक्त गुरमीत सिंह पुत्र मोहन सिंह
1-FIR N0- 85/2020 धारा 392/506/411/120B IPC (पूर्व का )
2-FIR N0- 49/2020 धारा 392/411 IPC चालानी थाना नानकमत्ता (पूर्व का )
3-FIR N0- 355/2020 धारा 2-3 गैगस्टर एक्ट (पूर्व का )
4-FIRN0-260/2021 धारा 323/504/506 IPC (पूर्व का )
5-FIR N0- 180/2022 धारा 25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट (पूर्व का )
6-FIR N0- 263/2023 धारा 224/332/353/504/506 IPC चालानी थाना हल्द्वानी (पूर्व का )
7-FIR NO- 126/2026 धारा 309(4), 351(3), 352 BNS
8- FIR No – 127/2026 धारा 109(1), 132, 351(3), 352 BNS

अभियुक्त मक्खन सिह पुत्र मोहन सिंह
1-FIRN0-260/2021 धारा 323/504/506 IPC (पूर्व का )
2- FIR No – 127/2026 धारा 109(1), 132, 351(3), 352 BNS व 25 1(ख)(ख) आर्म्स एक्ट

पुलिस टीम-
1-निरीक्षक श्री सुन्दरम शर्मा, प्रभारी कोतवाली सितारंगज, ऊधम सिंह नगर
2- उ0नि0 प्रकाश चन्द्र भट्ट, चौकी प्रभारी शक्तिफार्म, कोतवाली सितारंगज उधमसिंहनगर ।
3- उ0नि0 जगत सिंह शाही, चौकी प्रभारी सिडकुल, कोतवाली सितारगंज उधमसिंहनगर ।
4-अ0उ0नि0 राकेश रौकली, कोतवाली सितारगंज उधमसिंहनगर।
5-अ0उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह दानू, कोतवाली सितारगंज उधमसिंहनगर।
6-कानि 1137 अमित जोशी, कोतवाली सितारगंज उधमसिंहनगर।
7-कानि 120 विनोद जोशी, कोतवाली सितारगंज उधमसिंहनगर।
8-कानि 890 सुनील चौहान, कोतवाली सितारगंज उधमसिंहनगर।
9-कानि 04 तरूण चौधरी कोतवाली सितारगंज उधमसिंहनगर।
10-कानि 169 किरन मेहता कोतवाली सितारगंज उधमसिंहनगर।
11-कानि 441 अशोक बोरा कोतवाली सितारगंज उधमसिंहनगर।
12-कानि 725 जगदीश लोहनी कोतवाली सितारगंज उधमसिंहनगर।
13-कानि 887 कपिल कुमार कोतवाली सितारगंज उधमसिंहनगर।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *