राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष शिविर आयोजित

Spread the love

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष शिविर आयोजित
सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन महाविद्यालय परिसर स्थित क्रीड़ा प्रांगण में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वयंसेवियों द्वारा ध्यान एवं योग अभ्यास के साथ हुआ। इसके पश्चात स्वयंसेवियों ने क्रीड़ा मैदान में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अलंकृता सिंह ने महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि समाज में महिलाओं की भागीदारी निरंतर बढ़ रही है और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित विशेष सत्र में डॉ. आरती शर्मा ने कहा कि महिलाएं आज पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपनी प्रतिभा और परिश्रम के बल पर देश के सर्वोच्च पदों तक पहुंच रही हैं।
बौद्धिक सत्र में डॉ. शलभ गुप्ता ने स्वयंसेवियों को सफलता प्राप्त करने के प्रभावी उपाय बताए। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. चंद्रपाल ने स्वयंसेवियों को एनएसएस के महत्व और अनुशासन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. विकास हसन खान ने विद्यार्थियों को छात्र जीवन में आने वाले विभिन्न उतार-चढ़ाव से अवगत कराते हुए अपने निजी अनुभव साझा किए।
इस अवसर पर कैलाश चौधरी, रोहित, सरिता बिष्ट, मानसी, निकिता कोरी, साक्षी नेगी, गरिमा, तरनजीत कौर, इकरा बी, गायत्री एवं गोविंद सहित अनेक स्वयंसेवी उपस्थित रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *