राजकुमार ठुकराल ने किया मां भगवती जागरण का शुभारंभ, रातभर झूमे श्रद्धालु

Spread the love

मां भगवती के जागरण में रातभर झूमे श्रद्धालु

रुद्रपुर। रम्पुरा स्थित कटोरी मंदिर में मां भगवती के विशाल जागरण का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने मुख्य ज्योति प्रज्वलित कर किया।

जागरण के दौरान भजन गायकों ने पूरी रात मां भगवती के भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बनाए रखा। मनमोहक भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते नजर आए और जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

इस अवसर पर राजकुमार ठुकराल ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से जहां मन को शांति मिलती है, वहीं समाज में धार्मिक चेतना का भी विस्तार होता है। उन्होंने मां भगवती से क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम में कांति कोली, पूरन लाल पप्पू, सियाराम, धर्मपाल, राजू गुप्ता, गोविंद, सुरेश, केरू मंडल, शिव कुमार, तुलाराम, मीलाल भगत, ओमप्रकाश, अरुण, दीपक, कल्लू, विद्या रानी, पप्पू कोली, कमला, कंचन, पुष्पा, किरण, राजरानी, मुन्नी देवी, रामा देवी, सुनीता, मुस्कान, पायल, अन्नू, कुसुम, गीता, राम प्यारी, सीमा, मोर कली, राम कली, उषा, त्रिवेणी, भूरी देवी, शिवानी, कोमल, चंदा, सावित्री, माया देवी, विमला, आशा और शरबती सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

अंत में आयोजन समिति की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *