राजेश शुक्ला ने फीता काटकर किया नेत्र शिविर का उद्घाटन, सैकड़ों ने कराया परीक्षण

Spread the love

निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाया लाभ

ज्योति नेत्रालय के शिविर में ग्रामीणों को मिला मुफ्त उपचार

दोपहरिया में लगा नेत्र शिविर, ग्रामीणों ने उठाया भरपूर लाभ

फूलदाई जनकल्याण समिति के सहयोग से सफल रहा नेत्र शिविर

नेत्र रोगों की समय पर जांच जरूरी: राजेश शुक्ला

मुफ्त जांच और उपचार से ग्रामीणों को मिली राहत, बढ़ी जागरूकता

 

किच्छा/दोपहरिया। ग्राम दोपहरिया में ज्योति नेत्रालय हल्द्वानी द्वारा फूलदाई जनकल्याण समिति के सहयोग से निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला एवं मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया ने फीता काटकर किया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक के गांव पहुंचने पर ग्राम प्रधान अमन कश्यप एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य रोहित कोली के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर व स्मृतिचिन्ह भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आंखें मानव जीवन का महत्वपूर्ण अंग हैं, इसलिए नेत्र रोगों की समय पर जांच और उपचार बेहद जरूरी है। ऐसे निशुल्क शिविर जहां लोगों को राहत प्रदान करते हैं, वहीं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के आयोजनों से लोगों को अपने घर के नजदीक ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं मिल जाती हैं, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है। उन्होंने आयोजन के लिए ज्योति नेत्रालय हल्द्वानी एवं फूलदाई जनकल्याण समिति की सराहना की।

शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सचि द्विवेदी ने ग्रामीणों की आंखों की जांच कर आवश्यकतानुसार दवाइयां, चश्मे एवं परामर्श प्रदान किया।

इस दौरान डॉ. विभोर, डॉ. प्रियांशु तिवारी, आकाश गंगवार, हर्षित दुबे, दिनेश मेहरा, रामप्रसाद कश्यप, बलवंत कश्यप, नितिन बाल्मीकि, सूरज कोली, कृष्णा कोली, सुरेश सागर, कीर्ति देवी, ममता सागर, राजाराम गंगवार, कांता प्रसाद, शुभम सागर, ध्रुव कोली, भानु कश्यप, सूरज पाल कश्यप, राघव कश्यप, चीकू कश्यप, हरिओम चंद्रा, अमित ठाकुर, टीकाराम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *