महापौर ने बेलेजा ब्यूटी स्कूल का किया शुभारम्भ

Spread the love

महापौर ने बेलेजा ब्यूटी स्कूल का किया शुभारम्भ

रुद्रपुर। महानगर की तेजी से बढ़ती व्यावसायिक और शैक्षणिक पहचान में सोमवार को एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया। नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी बांगा परिवार द्वारा संचालित बेलेजा ब्यूटी स्कूल का महापौर विकास शर्मा ने भव्य समारोह के बीच विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर संस्थान के संचालक बंटी बांगा और नवीन बांगा को अपनी शुभकामनाएं देते हुए महापौर ने कहा कि बांगा परिवार ने कॉस्मेटिक, रेडीमेड और रिटेल क्षेत्र में अपनी मेहनत और समर्पण से जो विशिष्ट पहचान बनाई है, वह सराहनीय है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह नया संस्थान न केवल युवाओं को हुनरमंद बनाएगा बल्कि महिला सशक्तिकरण के संकल्प को भी धरातल पर मजबूती प्रदान करेगा।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि रुद्रपुर महानगर आज शिक्षा, उद्योग और आधुनिक सेवाओं के हब के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है। बेलेजा ब्यूटी स्कूल जैसे प्रोफेशनल संस्थान शहर के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे क्योंकि यहाँ से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवा न केवल अपना भविष्य संवारेंगे, बल्कि स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के विजन को भी गति देंगे। महापौर ने संस्थान की सराहना करते हुए कहा कि जो भी बच्चे यहाँ से हुनर सीखेंगे, वे अपनी प्रतिभा से रुद्रपुर का गौरव बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में रुद्रपुर शिक्षा और कौशल विकास का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा, जहाँ स्वरोजगार की असीम संभावनाएं होंगी।

संस्थान के विजन पर प्रकाश डालते हुए संचालक बंटी बांगा ने बताया कि बेलेजा ब्यूटी स्कूल सौंदर्य, त्वचा की देखभाल और मेकअप के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रोफेशनल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। यहाँ छात्रों को कॉस्मेटोलॉजी, हेयर स्टाइलिंग और आधुनिक ब्यूटी उपचारों का गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे प्रोफेशनल ब्यूटीशियन, मेकअप आर्टिस्ट, ब्यूटी एजुकेटर या प्रोडक्ट डेवलपर के रूप में अपना शानदार करियर बना सकेंगे।

उद्घाटन के अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल,देवभूमि व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह, चांद किशन शर्मा,गौरव बेहड़, सहित शहर के तमाम गणमान्य नागरिक और प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *