भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया ‘बूथ विजय’ का मंत्र – भाजपा जिला कार्यशाला में चुनाव के लिए बनाई रणनीति

Spread the love

भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया ‘बूथ विजय’ का मंत्र
– भाजपा जिला कार्यशाला में चुनाव के लिए बनाई रणनीति

रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान’ के अंतर्गत जिला कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् के ओजस्वी स्वरों के साथ शुरू हुई इस बैठक में संगठन की वैचारिक सुदृढ़ता और आगामी चुनावी चुनौतियों को देखते हुए रणनीतिक कौशल पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी मात्र एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक जीवंत विचार है। हमारी असली शक्ति हमारे अनुशासित कार्यकर्ता हैं। आज इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन की रीति-नीति से अवगत कराना और उन्हें आगामी चुनौतियों के लिए तैयार करना है। हमें केवल चुनाव जीतने के लिए काम नहीं करना है, बल्कि सेवा ही संगठन के मंत्र को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है। जिला इकाई का लक्ष्य है कि आगामी समय में हर बूथ पर हमारी सक्रियता और अधिक सशक्त नजर आए।

मुख्य वक्ता और प्रदेश महामंत्री तरण बंसल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण अभियान किसी भी संगठन की रीढ़ होता है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने जिस एकात्म मानववाद का दर्शन हमें दिया, वह आज पूरे विश्व के लिए प्रासंगिक है। एक कार्यकर्ता को वैचारिक रूप से इतना सक्षम होना चाहिए कि वह विपक्षी दलों के भ्रामक प्रचार का उत्तर तर्कों के साथ दे सके। संगठन को बूथ स्तर तक अभेद्य बनाने के लिए हमें तकनीक और संवाद का बेहतर समन्वय करना होगा। यह प्रशिक्षण आपको नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बनाएगा, ताकि विकास की धारा समाज के उस व्यक्ति तक पहुंचे जिसे इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है।

जिला प्रभारी राकेश नैनवाल ने प्रशिक्षण की प्रासंगिकता बताते हुए कहा कि ऐसे अभियानों से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता है और कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। बैठक में संगठनात्मक विषयों और आगामी जनसंपर्क अभियानों की रूपरेखा भी तैयार की गई।बैठक में संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा जनसंपर्क अभियान पर विस्तृत चर्चा की गई। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने एवं पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक तरुण दत्ता, जिला महामंत्री रमेश जोशी, पूर्व जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना, रुद्रपुर मेयर विकास शर्मा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या, कार्यक्रम के सह संयोजक जिला उपाध्यक्ष अमित पांडेय, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला,सह संयोजक जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग, जिला उपाध्यक्ष इंद्रपाल मान जिला उपाध्यक्ष श्री पाल राणा जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा,ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य,अनिल सिंह, योगेश वर्मा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी कार्यक्रम सह संयोजक प्रीती धीर, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल,मीडिया संयोजक विजय तोमर, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गेहलोत,सहित मोर्चा के जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *