24 प्रहर अखंड महानाम संकीर्तन महायज्ञ का भव्य समापन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
राजकुमार ठुकराल ने सराहा 24 प्रहर अखंड संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन
ठुकराल बोले—संकीर्तन से मिलती है मन को शांति और ऊर्जा
राजकुमार ठुकराल ने कहा—ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति की पहचान
रुद्रपुर। आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी वार्ड 35 स्थित श्री दुर्गा मंदिर में आयोजित 24 प्रहर अखंड महानाम संकीर्तन महायज्ञ एवं भंडारा कार्यक्रम का आरती और प्रसाद वितरण के साथ भव्य समापन हो गया। समापन अवसर पर आयोजन समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान गुरुवार रात्रि पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने संकीर्तन में भाग लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हरिनाम संकीर्तन से न केवल मन को शांति मिलती है, बल्कि क्षेत्र का वातावरण भी शुद्ध और सकारात्मक होता है। ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करते हैं।
महानाम संकीर्तन में दिनेशपुर, नेताजी नगर, धर्मनगर और पिपलिया क्षेत्र की विभिन्न संप्रदाय मंडलियों ने भक्ति प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस दौरान पूर्व सभासद सतनाम सिंह, पार्षद सरो राय, गणेश सरकार, विष्णु सरकार, देवु मंडल, सविता पाल, गोविंद राय, समीर बवाली, सुव्रत सरकार, दुलाल बैरागी, भुवन राय, संजू दास, शंकर दास, बुद्धू मल्लिक, काशीनाथ हाजरा, गुनघात गुहा, सुनील राय, रंजन समद्दार, नरेश पाल, विवेक दास, सुभाष मंडल, बाबू दास, रंजन मजुमदार, सोनू तरफदार, गोकुल राय, नारायण पाल और शशांक राय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
समापन के अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।







