Narendra Modi और Pushkar Singh Dhami के नेतृत्व में भाजपा का बढ़ता जनसमर्थन

Spread the love

Mahendra Bhatt के समक्ष रुद्रपुर के जनप्रतिनिधियों ने थामा भाजपा का दामन

Rajesh Shukla बोले—नए साथियों के जुड़ने से संगठन होगा और मजबूत

 

Narendra Modi के नेतृत्व और Pushkar Singh Dhami की विकासोन्मुखी नीतियों से प्रेरित होकर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रति जनसमर्थन लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद Mahendra Bhatt के समक्ष रुद्रपुर क्षेत्र से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
हल्द्वानी स्थित भाजपा संभाग कार्यालय में आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में निर्दलीय रुद्रपुर ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, ज्येष्ठ प्रमुख संजय सिंह, कनिष्ठ प्रमुख भारती देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य नितिन यादव, रुचि पाल, जय नारायण, मोहम्मद आरफीन तथा ग्राम प्रधान दीपिका देवी सहित विभिन्न दलों से जुड़े अनेक जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों और विकासवादी सोच में विश्वास व्यक्त करते हुए भाजपा का दामन थामा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह सदस्यता अभियान प्रदेश में भाजपा की बढ़ती स्वीकार्यता तथा “डबल इंजन सरकार” के प्रति जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है, जिससे पार्टी के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है।
इस अवसर पर किच्छा के पूर्व विधायक Rajesh Shukla ने नव-निर्वाचित सदस्यों का स्वागत करते हुए इसे संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए साथियों के जुड़ने से पार्टी की नीतियां और कार्यक्रम जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचेंगे।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, पिथौरागढ़ जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, उधमसिंहनगर जिला महामंत्री तरुण दत्ता सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *