गंगापुर में भीषण अग्निकांड, 40 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख
झूलते 11000 वोल्ट तारों की स्पार्किंग बनी अग्निकांड की वजह
दर्जनभर किसानों की मेहनत जलकर खाक, आजीविका पर संकट
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने पीड़ित किसानों से की मुलाकात
अग्निकांड से उजड़े किसान, राजेश शुक्ला ने हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
गंगापुर अग्निकांड में राजेश शुक्ला ने पीड़ितों को दी सांत्वना, मदद का आश्वासन
किच्छा। तहसील रुद्रपुर क्षेत्र के ग्राम गंगापुर में शनिवार को भीषण आग लगने से करीब 40 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की वजह बिजली विभाग की लापरवाही बताई जा रही है, जहां 11000 वोल्ट के झूलते तारों में हुई स्पार्किंग से खेतों में आग भड़क उठी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और तेज हवा के चलते आसपास के खेतों में तेजी से फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके के लिए रवाना हुई, हालांकि उनके पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, तब तक भारी नुकसान हो चुका था।
इस अग्निकांड में करीब एक दर्जन किसानों की मेहनत जलकर खाक हो गई, जिससे उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। नुकसान का आंकड़ा लगभग 40 एकड़ फसल बताया जा रहा है।
घटना में प्रगतिशील किसान ऋषिकेश सिंह की फसल से आग की शुरुआत हुई, जो तेजी से फैलती चली गई। आग में अरविंद कुमार सिंह एवं विनय कुमार सिंह की लगभग 11 एकड़, रजनीश अरोड़ा एवं सुधीर अरोड़ा की 10 एकड़, अवधेश कुमार सिंह व अन्य की 8 एकड़ तथा सुमन पांडे व अन्य की 8 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने पीड़ित किसानों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने बिजली विभाग के प्रबंध निदेशक से फोन पर वार्ता कर घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तथा किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की। साथ ही उन्होंने प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बिजली विभाग की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई करते हुए किसानों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिया







