शिवपुर में अखंड महानाम संकीर्तन, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल हुए शामिल
रुद्रपुर। शिवपुर में आयोजित अखंड महानाम संकीर्तन में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने प्रतिभाग कर भक्तिभाव के साथ संकीर्तन श्रवण किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर आयोजकों द्वारा उनका भव्य स्वागत करते हुए अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राजकुमार ठुकराल ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि महानाम संकीर्तन जैसे आयोजन हमारी संस्कृति से जुड़ाव बनाए रखने के साथ-साथ आपसी भाईचारे को भी सुदृढ़ करते हैं। आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि भक्ति मार्ग पर चलकर ही मानव कल्याण संभव है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सुखदेव हाल्दार, क्षेत्र पंचायत सदस्य कमलेश मिस्त्री, अंकित बठला, केरू मंडल, विजय शिकारी, आनंद शर्मा, अशोक ढाली सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।







